उत्तराखंड के पांच जनपदों में आज सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सूखी ठंड से भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में ठण्ड से परेशानिया अभी भी बनी हुई है। बर्फबारी के चलते कई गांव के संपर्क कट गए हैं तो वहीं लोगों को बिजली-पानी के लिए भी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में शीत लहर और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की वजह से ठंड परेशान कर रही है। दिन के समय चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड बनी हुई है।

पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी के बाद से सुबह और शाम के तापमान में गिरावट आई है। पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *