घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पुवाया क्षेत्र के भटपुरा चंटू गांव की है. यहां रहने वाले 30 साल के बलराम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप बलराम की पत्नी पूजा और उसके प्रेमी आदेश पर लगा है. मृतक के भाई राजू ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि बलराम की पत्नी पूजा के उसके भांजे के साथ अवैध संबंध थे l बलराम इसका विरोध कर रहा था l

बलराम के विरोध से नाराज पूजा ने अपने भांजे और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को चारपाई पर दबोच लिया और गला रेत दिया सुबह खून से लथपथ लाश बिस्तर पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की साथ ही पुलिस ने आरोपी पत्नी को अरेस्ट कर लिया है पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी मृतक के भाई राजू ने कहा कि हम सुबह घर पहुंचे तो अपने भाई से कहा कि काम पर नहीं चलोगे, लेकिन वह नहीं उठा मैंने आवाज देकर कि पूछा क्या हो गया, जब पास जाकर देखा तो पता चला. इन लोगों ने मिलकर मेरे भाई को मार दिया

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *