उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो सगे भाइयों की करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है l पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, मीरापुर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त लोकेंद्र और योगेंद्र नाम के दो भाइयों की करीब 4 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है l यह कार्रवाई ढोल पिटवाकर और लाउडस्पीकर के जरिए की गई है l दोनों आरोपी बुढाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव के रहने वाले हैं, और लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थेl मीरापुर पुलिस ने 9 सितंबर को दोनों भाइयों को लाखों रुपये के अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था l जांच के दौरान यह सामने आया कि उन्होंने नशे के कारोबार से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है , इसके बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई l मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों और उनके परिवारजनों के नाम पर दर्ज करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया है l इस संबंध में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘सवेरा’ के तहत की गई है l उन्होंने कहा कि कोर्ट और जिलाधिकारी के आदेश से आरोपियों की अवैध सम्पति को सीज कर दिया गया है l Post navigation महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती में प्लेन क्रैश में निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख. पुणे में मां ही निकली बेटे की हत्यारन, बेटी की भी हालत गंभीर…