महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार जी समेत छह लोगों का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग करते हुए ही प्लेन क्रैश हुआ है। अजित पवार के निधन और इस दुखद हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी’जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित और लोकप्रिय जननेता थे l उन्होंने सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री धामी जी ने इस हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं के लिये ईश्वर से प्रार्थना करी की प्रभु उन्हें श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ।। ॐ शांति।।’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *