पुणे में एक बहुत दुखद घटना सामने आई है l एक मां ने अपने ही 11 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या और बेटी पर भी जानलेवा हमले करने का आरोप है l बेटी की अस्‍पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, वारदात घर के अंदर हुई है l पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा कि 11 साल का लड़का और एक मासूम बच्‍ची गंभीर हालत में पड़े थे l दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने 11 साल के बेटे को मृत घोषित कर दिया गया और लड़की की हालत नाजुक बताई गयी l फिलहाल, बच्‍ची का इलाज जारी है l

पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है, वारदात की असल वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की असली वजह का पता लगाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घर से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *