नैनीताल में बुधवार को भी सुबह बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं नैनीताल के समीपवर्ती पंगोट क्षेत्र में बर्फबारी हुई। नैनीताल में मंगलवार दोपहर से ही रिमझिम बारिश हो रही थी । मौसम बदलने से नगर में कड़ाके की ठंड पढ़नी शुरू हो गई है। गणतंत्र दिवस और वीकेंड पर पर्यटकों की बहुत भीड़ रही, अब भीड़ पहले से थोड़ा कम हो गयी है l दुकानदारों के अनुसार वीकेंड पर तीन दिन में 25 हजार से अधिक पर्यटकों ने शहर में एंट्री की। जिससे दुकानदारों की सेल बहुत अच्छी हुई l

मंगलवार सुबह से ही रिमझिम बारिश के कारण और बुधवार को भी मौसम न खुलने के कारण नगर में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है । तापमान में भारी गिरावट आ गई है। लोगों को हीटर व आग का सहारा लेना पढ़ रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *