दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सफदरजंग एनक्लेव इलाके में दो बदमाश दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल से सरकारी पिस्टल लूटकर ले गए। पुलिस केस दर्ज कर CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार सफदरजंग एनक्लेव थाने में कार्यरत हैं। 22 जनवरी की दोपहर 2 बजे इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि रोज गार्डन में झाड़ियों में दो लोग नशा कर रहे हैं। राजकुमार मौके पर पहुंचे और नशा कर रहे दो लोगों से पूछताछ करने लगे।

गुस्साए आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी कमर पर लगी सरकारी पिस्टल लूटकर उन पर फायरिंग कर दी, लेकिन गोली उन को लगी नहीं। इसके बाद दोनों हेड कॉन्स्टेबल को पीछे आने पर जान से मरने की धमकी देकर पिस्टल लेकर जंगल की ओर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *