आगरा के यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार के एक युवक ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी गर्लफ्रेंड को ऑफिस बुलाकर पहले उसका गला रेत डाला, फिर सिर और पैर अलग कर शव को बोरे में भर दिया। हत्या के बाद लाश को उसी लड़की की स्कूटी पर लादकर शहर की सड़कों पर घुमाया और ठिकाने लगाने की कोशिश की l पुलिस ने CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया l

23 जनवरी को जब युवती देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनो ने परेशान हो कर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की गई। 24 जनवरी की रात करीब 1 बजे ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार इलाके में एक बोरा बरामद हुआ l बोरा खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए, उसके अंदर युवती का सर कटा हुआ शव बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया , आरोपी की पहचान विनय के रूप में हुई है. आरोपी विनय ने बताया कि वह और मृतका एक ही ऑफिस में काम करते थे l

आरोपी को शक था कि युवती किसी और युवक के साथ भी घूमती थी l इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ, और उसने उसकी हत्या कर दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *