गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में सोमवार घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति की जीभ काट दी। यह घटना संजेपुरी इलाके की है । 26 साल का विपिन मोदीनगर की एक निजी फैक्ट्री में काम करता है , उसने मई 2025 में मेरठ की ईशा से शादी की थी। विपिन अपनी पत्नी ईशा और मां गीता के साथ रहता है। सोमवार रात खाना खाने के बाद मां गीता अपने कमरे में चली गईं l रात करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात पर बहस शुरू हो गई। आरोप है कि ईशा ने गुस्से में विपिन की जीभ काट दी। विपिन दर्द से चीखता हुआ नीचे आया और उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। परिवार तुरंत उसे मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया। विपिन खून से लथपथ था। परिवार विपिन की कटी हुई जीभ भी अस्पताल ले आया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि ईशा इस शादी से नाखुश थी। परिवार का कहना है कि ईशा अपना अधिकांश समय मोबाइल पर बात करने और वीडियो बनाने में बिताती थी और वह शराब और सिगरेट का सेवन करती थी l इन आरोपों के संबंध में पिछले महीनों में सात बार पंचायत बैठक हो चुकी है, लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं आया है। Post navigation जल्लाद पिता, 4 साल की बच्ची की पीटपीट कर दी हत्या कातिल बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका की गर्दन काटी, हाथ-पैर अलग कर लाश बोरे में भरी (आगरा )