हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी 4 साल की बच्ची हत्या कर दी कारण महज इतना था की बच्ची 50 तक गिनती नहीं लिख पायी जिस बात पर पिता ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है l पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटना के बाद पत्नी को गुमराह करने के लिए यह कहानी गढ़ी कि बच्ची खेलते हुए सीढ़ियों से गिर गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर सच्चाई सामने आ गईl

जब मां अस्पताल पहुंची तो उसने बच्ची के शरीर पर कई चोट और चेहरे पर नीले निशान देखे. इस पर उसे संदेह हुआ और उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर सेक्टर‑56 क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जाँच सुरु की दोनों पति ‑पत्नी एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *