घटना जयपुर की है जहाँ एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी जिसने देवर भाभी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया दिनदहाड़े, भीड़भाड़ वाले बाजार में एक महिला की उसके ही देवर द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. यह घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके की है, जहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक देवर ने अपनी ही भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे हिरासत में ले लिया है l


जानकारी के मुताबिक यह वारदात नेहरू नगर के बीच बाजार में हुई. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आरोपी देवर ने महिला पर चाकू से लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया खून से लथपथ महिला को देखकर इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी l इस घटना के बाद लोगो के मन में कई बिचार है की क्या एक महिला अपनों के बीच ही सुरछित नहीं है l फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *