ऊधम सिंह नगर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी, यहां एक युवक को दोस्तों के साथ शराब पीना इतना महंगा पड़ गया कि उसी रात उसकी जान चली गई. जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और और शराब के नशे में धुत दो युवकों ने अपने ही साथी को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया, ताकि वारदात को छुपाया जा सके l

मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फाजलपुर महौरोला इलाके का है, जहां 16 जनवरी को झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. पुलिस को घटनास्थल पर शव के पास खून के निशान, ईंट और पत्थर मिले, . मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए. मृतक की पहचान रम्पुरा निवासी मलखान कोली के रूप में हुई. शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि उसकी डंडों, ईंटों और पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर और शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई. मलखान की पत्नी ने रुद्रपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति घर से बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. जब झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली, मिली, तो पहचान उसके पति के रूप में हुई इस घटना के बाद से परिजनों का बुरा हल है l दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *