देहरादून अब पर्यावरण संरक्षित सार्वजनिक परिवहन की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन की बैठक में दून में ई-बीआरटीएस (इलेक्ट्रिक बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) लागू करने का फैसला लिया गया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में ई-बीआरटीएस-न्ई-बस संचालन के लिए प्रस्तावित डेडीकेटेड एलीवेटेड कारीडोर को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

बढ़ते यातायात को देखते हुए कारीडोर को टू लेन की जगह फोर लेन बनाने पर विचार करने को कहा गया है। दो लेन केवल ई-बीआरटीएस-ई-बस के लिए आरक्षित होंगी, जबकि बाकी दो लेन में सामान्य बसों का संचालन होगा। इससे देहरादून में ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हद तक कम होगी ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *