बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिले युवक टिंकू की मौत का खुलासा हो गया टिंकू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से नहीं हुई थी, बल्कि पत्नी ने प्रेमी से मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का खुलासा होने पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी ने कपड़े से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और हादसे का रूप देने के लिए रेल ट्रैक पर डाल दिया बुधवार की सुबह मंडी समिति के पीछे रेलवे ट्रैक के पास एक शव पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। टिंकू का शरीर खून से लथपथ था। माना जा रहा था कि टिंकू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि टिंकू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटने से होना बताया गया था। दूसरी ओर टिंकू के परिजनों ने भी उसकी पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर करते हुए हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। टिंकू की पत्नी संगीता को थाने में लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने प्रेमी द्वारा टिंकू की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की पुलिस ने रात में ही दबिश देकर उसके प्रेमी नर सिंह उर्फ देव को उसके गांव मानपुर कोतवाली चांदपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई राजकुमार की ओर से नर सिंह व संगीता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। Post navigation उत्तराखंड: भीमताल घूमने आए छात्रों का वाहन खाई में गिर,18 छात्र हुए घायल देहरादून में ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत,फोरलेन ई-बीआरटीएस को मिली मंजूरी