घटना उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीमताल-हल्द्वानी मार्ग की है जहाँ पर बोहराकून क्षेत्र में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। यहां एक टेंपो ट्रैवलर असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 27 यात्री सवार थे, जिनमें 24 बच्चे और तीन वयस्क शामिल थे। सभी घायलों को तुरंत बचाव कार्य के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दिल्ली से 25 छात्रों का समूह टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर भीमताल घूमने निकला था। भ्रमण पूरा करने के बाद वे दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान बोहराकून के निकट वाहन नियंत्रण से बाहर होकर लगभग 40 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गया और एक पेड़ पर अटक कर रुक गया। आसपास के निवासियों ने दुर्घटना देखते ही भीमताल थाने को सूचित किया जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया । Post navigation मकर संक्रांति: इस बार नहीं बनेगी चावल की खिचड़ी, तिथि को लेकर असमंजस.. प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 11 साल से पति को दे रही थी धोखा, मर्डर को हादसे का रूप देने की रची साजिश