वर्ष के पहले त्योहार मकर संक्रांति की तिथि पर फिर से असमंजस की स्थिति है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी पड़ रही है। ऐसे में एकादशी के चलते खिचड़ी नहीं बन सकेगी। इससे पर्व मनाने में संशय सा बना हुआ है। कोई एकादशी होने के चलते अगले दिन खिचड़ी बनाने की बात कर रहा है तो कोई खिचड़ी के बिना पर्व मनाने की बात कह रहा है।

बीते दिनों मेंं कई पर्वों की तिथि पर काफी संशय रहा। एक पर्व दो दिन तक मनाने के निर्णय हुए। अब 2026 की शुरुआत में पहले त्योहार में ही तिथि पर संशय बन रहा है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने का विशेष महत्व होता है लेकिन एकादशी के चलते खिचड़ी नहीं बनाई जा सकेगी। इस दिन लोग तिल से बनी सामग्री या साबूदाने की खिचड़ी बना सकेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *