सुद्धोवाला (प्रेमनगर) में फौजी के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी करने वाले दंपती को पुलिस ने एक माह बाद गिरफ्तार कर लिया। रुद्रप्रयाग के रहने वाले आरोपित घर में किराएदार बनकर रहने आए और पांच दिन में भी घर के बारे में सारी जानकारी जुटाते हुए गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस ने आरोपियो से आठ लाख लाख रुपये के गहने बरामद कर लिए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को गीता देवी ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दी कि उनके घर किराएदार बनकर आए दंपती ने 12 दिसंबर 2025 को लाखो के आभूषण चोरी कर लिए।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने थानाध्यक्ष कुंदन राम व चौकी प्रभारी झाझरा अमित शर्मा की देख-रेख में दो टीमें बनाई गई, लेकिन पुलिस से बचने के लिए वह ठिकाने बदल रहे थे। मकान मालिक ने किराएदार की कोई जानकारी नहीं ली और ना ही उनका सत्यापन कराया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के कैमरे चेक किए और आरोपितों के बारे में जानकारी हासिल की। जाचं में पता चला कि चोरी करने वाला दंपती रुद्रप्रयाग जनपद का रहने वाला है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *