ईडी के कार्रवाई के बाद से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक सियासत गरमा गई है। ईडी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल समेत देशभर में 15 जगहों पर छापेमारी की। कोलकाता में आईपैक कंपनी पर ईडी ने छापा मारा। इसकी खबर लगते ही खुद सीएम ममता बनर्जी आईपैक के ऑफिस पहुंच गई। इससे मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया। ममता बनर्जी कुछ फाइलें लेकर कंपनी के ऑफिस से निकल गईं। सीएम ममता ने केंद्र सरकार पर पार्टी की निजी जानकारी चुराने का आरोप लगाया था। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पूरे बंगाल में प्रदर्शन का ऐलान किया। दिल्ली में टीएमसी सांसदों ने गृह मंत्रालय के सामने धरना दिया। पुलिस ने 8 सांसदों को हिरासत में ले लिया। बंगाल में आज सीएम ममता बनर्जी ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। कोलकाता में CM ममता बनर्जी ने ED पर दर्ज कराई FIR, अलग-अलग पुलिस स्टेशन में 2 मामले दर्ज किये गए । Post navigation उत्तरकाशी: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 3 परिवारों के मकान हुए जलकर खाक पारे में आई गिरावट, सुबह-शाम ठंड बढ़ी ; कोहरे को लेकर जारी किया अलर्ट