मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के तहसील मोरी अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में 3 मकान आ गए सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी द्वारा राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और एंबुलेंस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीमों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग में तीन परिवारों के मकान पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गए। प्रभावित रामचन्द्र पुत्र धर्मदत्त, भरत मणि और ममलेश को घटना में भारी पशु हानि भी हुई है। रामचन्द्र के दो गाय और एक बैल, भरत मणि की पांच बकरी और एक गाय और ममलेश के दो भेड़, एक गाय और दो बकरी आग की चपेट में आकर जल गए। Post navigation पश्चिम बंगाल में ईडी के कार्रवाई के बाद गरमा गया राजनीतिक माहौल, ईडी छापेमारी के खिलाफ सड़क पर उतरी TMC